Skip to content
Saturday, October 17, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

खाते में रकम जमा है, लेकिन इस्तेमाल नहीं कर पा रहे यूपी के विश्वविद्यालय, जानिए क्या है वजह

# ## Lucknow
2021-11-24 Arya Tv Desk

लखनऊ (www.arya-tv.com) प्रदेश में स्थापित किये जा रहे तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों के बैंक खातों में रकम जमा है लेकिन उच्च शिक्षा के इन गुरुकुलों के निर्माण में इस धनराशि का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। वजह यह है कि इन विश्वविद्यालयों में अभी तक कुलपति व अन्य ओहदेदारों की नियुक्ति नहीं हो सकी है जो इन खातों का संचालन कर सकें। राज्य सरकार ने आजमगढ़, सहारनपुर और अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना का फैसला किया है। इनमें से आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय और राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ का शिलान्यास भी हो चुका है।

आजमगढ़ राज्य विवि का क्षेत्राधिकार आजमगढ़ और मऊ जिलों में होगा जो पहले जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में थे। किसी राज्य विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले जिलों के सभी कालेज उसी विश्वविद्यालय से संबद्ध होते हैं। इसलिए आजमगढ़ और मऊ के सभी कालेज अब आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। इसलिए शासन स्तर पर हुए निर्णय के तहत आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि ने 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए थे। इसी तरह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के क्षेत्राधिकार में शामिल अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज जिले पहले डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के अधीन थे।

इसके कारण डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की ओर से राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी गई थी। सहारनपुर में स्थापित किये जा रहे मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जिले आएंगे जो पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के अधिकार के दायरे में आते थे। इसलिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है।

तीनों विश्वविद्यालयों के निर्माण के लिए दी गई यह धनराशि उनके बैंक खातों में पड़ी है लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। वजह यह है कि तीनों विश्वविद्यालयों में अभी तक कुलपति व अन्य ओहदेदारों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। कुलपति विश्वविद्यालय की वित्त समिति और कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष होते हैं। वित्त समिति और कार्यकारिणी समिति की मंजूरी के बिना विश्वविद्यालय के खाते से रकम नहीं निकाली जा सकती है।

आजमगढ़ विश्वविद्यालय के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट प्राविधान किया गया है। बीती 13 नवंबर को विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए शासन को मजबूरी में इसमें से दो करोड़ रुपये की धनराशि देनी पड़ी। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के शिलान्यास व निर्माण कार्य के लिए चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से धनराशि दिलाने की कवायद की जा रही है।

मुख्य सचिव का निर्माण कार्य समय से पूरा करने का निर्देश: मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने आजमगढ़, अलीगढ़ व सहारनपुर में राज्य विश्वविद्यालयों और गोरखपुर में बनाये जा रहे आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति की मंगलवार को समीक्षा की। उन्होंने आयुष व राज्य विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा कराने का निर्देश दिया।

Tagged but the universities of UP are unable to use it know what is the reason Money is deposited in the account खाते में रकम जमा है जानिए क्या है वजह लेकिन इस्तेमाल नहीं कर पा रहे यूपी के विश्वविद्यालय

Post navigation

आईपीएल के अगले सीजन की शुरुवात अगले साल २ अप्रैल से
शहर के आबादी वाले इलाकों में बने श्मशान घाटों को बंद किये जाने की कवायद

Related Posts

brijesh patak

ब्रजेश पाठक का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले- ‘तुष्टीकरण के सहारे अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही पार्टी’

2026-10-17 Dr. Anil Tripathi

KANPUR CRIME: होटल चलाने के लिए 25 हजार रंगदारी, विरोध करने पर भाइयों को बंधक बनाकर पीटा, कार तोड़ी

2026-10-17 Dr. Anil Tripathi

तिलहर में GST की पड़ताल से खुली कारोबारी दस्तावेजों की जांच, सरिया लदा वाहन विभाग के कब्जे में

2026-10-17 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • brijesh patak

    ब्रजेश पाठक का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले- ‘तुष्टीकरण के सहारे अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही पार्टी’

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • KANPUR CRIME: होटल चलाने के लिए 25 हजार रंगदारी, विरोध करने पर भाइयों को बंधक बनाकर पीटा, कार तोड़ी

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • तिलहर में GST की पड़ताल से खुली कारोबारी दस्तावेजों की जांच, सरिया लदा वाहन विभाग के कब्जे में

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • UP Teacher Promotion 2026: यूपी के 70 हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ, 7 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, नूडल्स खाने के बाद पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों की गई जान

    2026-10-172026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, फेफड़ों की समस्या के चलते अपोलो में चल रहा इलाज

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • भारत को बड़ी राहत: रूसी तेल खरीद पर ट्रंप ने हटाया प्रतिबंध, 100% टैरिफ का खतरा भी टला

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी में लगातार तीन दिन छुट्टी! 18 से 20 अक्टूबर तक स्कूल और ऑफिस सब रहेंगे बंद

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • Pratapgarh Murder Case: पत्नी की हत्या कर रची लूटपाट की झूठी कहानी, पूछताछ में पति ने कबूला जुर्म

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • Aminabad Medicine Market: अमीनाबाद की दवा मंडी पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 लाइसेंस रद्द; 29 पर निलंबन की गाज

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • Delhi Traffic Alert: CJP के तिरंगा मार्च से दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव, कनॉट प्लेस समेत इन रास्तों पर डायवर्जन

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi
  • SIR Controversy: नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके पर कार्रवाई; मजिस्ट्रेट के सामने होगी पेशी

    2026-10-17 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR