Budget 2019 Live Updates: निर्मला सीतारमण का पहला बजट, किसान-रोजगार पर फोकस

# ## National

Union Budget 2019 Live: मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश किया जाएगा। बजट में न्यू इंडिया की झलक दिख सकती है, बहरहाल दोबारा सत्ता में आई बीजेपी के लिए रोजगार और किसानों की आय सबसे बड़ी चुनौती है।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंत्रालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की है।

बटज से पहले शेयर बाजार में उछाल
बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में उछाल दिख रही है। शेयर बाजार 100 प्वाइंट्स की बढ़त में दिख रहा है।

इस बार नहीं दिखेगा ब्रीफकेस
बजट में इस बार ब्रीफकेस नहीं दिखेगा। पूर्व वित्त मंत्रियों से कुछ अलग करके निर्मला सीतारमण ने सबको चौका दिया है। उनके हांथ में ब्रीफकेस की जगह एक लाल कपड़ा है, जिसमें बजट की कॉपी बंद है। इस पर अशोक का चिंह बना हुआ है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगी।

क्या कहा निर्मला सीतारण ने

2022 तक भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पर प्रत्येक इच्छुक ग्रामीण परिवार को बिजली की सुविधा मिलेगी।

भारतीय आवास योजना 2022 तक सबके लिए आवास देना है। ग्रामीण क्षेत्रों 2019—20 में 1.95 करोड़ पीएम आवास मुहैया कराने की योजना है। 2022 तक सबको घर देने की योजना है।

उज्जवला और सौभाग्य योजना से

गांव का जीवन बदला है।

हमारा जोर इंफ्रास्ट्रक्चर को और बढ़ाना है।

पीएम सड़क योजना से गांवों को लाभ मिला है। गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है।

सड़क योजना से 30 हजार किमी सड़क बनाई जा चुकी है।

रोजाना 135 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य।

रेलवे में निजी भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

रेल ढांचे के लिए 50 हजार करोड़ की जरूरत। रेलवे में पीपीपी मॉडल पर जोर दिया गया है।

गांव में हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा।

जलशक्ति मंत्रालय मंत्रालय जल संसाधनों का प्रबंध करेगा।

1500 ब्लाकों की पहचान की गई है। जल आपूर्ति प्रबंध का लक्ष्य प्राप्त करेंगे।

हमें प्रोद्योगिकी का बेहतर प्रयोग करके शहरों और गांवों का विकास करना होगा।

छोटे दुकानकारों कों 59 मिनट में लोन।

95 प्रतिशत शहरों को खुले में शौच से मुक्त किया गया है।

महात्मागांधी के आदर्शों के प्रति अपने आप को समर्पित कर का यह अवसर है। 2 अक्टूबर 2019 तक खुले में शौच से मुक्ति का लक्ष्य है।

गांधी जी के सकारात्मक रूप के बारे में राष्ट विज्ञान परिषद द्वारा गांधी कोष भी बनाया जा रहा है।

युवा शिक्षा पर

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई जाएगी। नई नीति अन्य बातों के साथ विद्यालय और विद्यालयों में पाच साल पहले विश्वविद्यालय रैंकिग में भारत की एक भी संस्था नहीं थी। आज टॉप 200 में भारत के 3 संस्थाओं को शामिल किया गया है। यह उपलब्धि है। खेलो भारत योजना के अंतर्गत राष्ट्र खेल बोर्ड की स्थापना की जाएगी।