मौसम विभाग के दावे हुए फेल: लखनऊ समेत कई शहरों में कड़ाके की सर्दी

UP

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुमानों को झुठलाते हुए पुरवा हवाओं ने राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान को सात डिग्री से अधिक नीचे ला दिया है। सर्दी के कारण दिन भर लोग कांपते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के तापमान के बारे में जानकारी दी है कि दिन में देर तक कोहरे का असर बना रहेगा, लेकिन 11 या 12 बजे के बाद धूप निकलेगी। इसके कारण गिरता तापमान थम जाएगा। पुरवा हवा चलने लगी है, अमूमन पुरवा हवा के दौरान तापमान कम होने के बजाय बढ़ता है लेकिन राजधानी में पुरवाई शुरुआत होते ही दिन में रात जैसा ही माहौल हो रहा है।

घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम

सुबह 10 बजे तक घना कोहरा रहा, इसके कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। दिन में वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। ऐसा शुक्रवार को देखने को मिला। शनिवार सुबह से ही कोहरा हैं। अनुमान है कि कोहरा छटने के बाद भी धुंध और बादल आसमान पर कब्जा बनाए रहेगा।

कोहरे के चलते रेल‚ सड़क व हवाई सेवाएं प्रभावित रही
शुक्रवार और शनिवार सुबह भी घने कोहरे के कारण विमानों के साथ-साथ ट्रेनों व बसों का संचालन देरी से हुआ जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़़ा। देरी के चलते मुंबई से लखनऊ आने वाला विमान निरस्त रहा और इंडिगो की शनिवार को लखनऊ से मुंबई जाने भी विमान रद्द रहेगी।

चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट पर लखनऊ से दिल्ली एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ान करीब एक-एक घंटे की देरी से रवाना हुई। इसी तरह दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की करीब घंटे भर की यहां आई। वहीं फरक्का स्पेशल और अवध–असम स्पेशल ट्रेन निरस्त रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा हिसार से गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम स्पेशल‚ दिल्ली-फैजाबाद स्पेशल‚ प्रतापगढ़-भोपाल स्पेशल‚ कोटा–पटना–गंगा गोमती समेत कई ट्रेनें दो घंटे की अधिक देरी से लखनऊ पहुंची।