महापौर ने पूर्वी विधानसभा में चलाया परिवार संपर्क अभियान, बांटी PM की चिट्ठी, मास्क और पत्रक

Lucknow

लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में पूर्व मंडल-4 में कार्यकर्ताओं संग परिवार संपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर लोगों को महापौर  संयुक्ता भाटिया ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।

अभियान के तहत पूर्वी मंडल-4 के सेक्टर-14, सेक्टर-11 में महापौर ने पार्षद रामकुमार वर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं संग लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर वाले पत्रक और मास्क भी बांटे।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग पार्षद राम कुमार वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अंकित शुक्ला, मंडल मंत्री नितिन पटेल, सेक्टर संयोजक मनोज शुक्ला, श्रीनिवास शुक्ला, देवेश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।