Rishi Kapoor और नीतू कपूर को जानें क्यों शादी में मिले थे उपहार में पत्थर

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने सन 1980 में शादी की हैl उन्होंने मुंबई में एक भव्य समारोह में विवाह किया था। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने लंबे समय साथ रहने के बाद शादी की है। दोनों ने फिल्म ‘याराना’ की शूटिंग के दौरान सगाई कर ली थीl इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आज भी वायरल होती है।

नीतू कपूर ने इस बारे में बताते हुए कहा था कि ऋषि कपूर को उपहार में एक बार पत्थरों का बॉक्स मिला थाl नीतू कपूर कहती है, ‘हमारे रिसेप्शन में कई सारे गेटक्रेशर आए थेl उन्होंने बहुत अच्छे कपड़े पहन रखे थे और उन्होंने कई गिफ्ट के बॉक्सेस में पत्थर रखकर दिए थे। सिक्योरिटी को लगा कि वह हमारे मेहमान हैं और उन्होंने गेटक्रेशर को अंदर आने दिया, बाद में हमें पता चला कि उन गिफ्ट के बॉक्सेस में पत्थर थे।

ऋषि कपूर का निधन अप्रैल 2020 में हुआ है। वह 2 वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।