जानिए किस लिए बसपा को मिला फिर एक झटका, सपा में कौन हुआ शामिल

Bareilly Zone

बरेली (www.arya-tv.com) बरेली में सपा ने बसपा को तगड़ा झटका दिया है। बिथरीचैनपुर से दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे देवेंद्र सिंह ने भी मंगलवार को बसपा का साथ छोड़ दिया। उन्होंने अब समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

बसपा के कद्दावर नेता रहे वीरेंद्र सिंह के छोटे भाई देवेंद्र सिंह ने वर्ष 2006 में बसपा ज्वाइन की। इससे पहले वर्ष 2000 में वह निर्दलीय जिला पंचायत चुने गए। वर्ष 2005 में जेष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख बने। वर्ष 2009 में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर चुने गए। वर्ष 2010 में बिथरीचैनपुर से वह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनाए गए। इसके बाद 2015 में भी उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी।

जिले में एकमात्र बसपा से उन्हीं ने जीत हासिल की। सपा में शामिल होने के बाद देवेंद्र सिंह ने बताया कि देश के सबसे बड़े किसान आंदोलन को लेकर बसपा मौन बनी हुई है। हम भी किसान हैं और उसकी पीड़ा को समझते हैं। किसानों की अनदेखी करने वाली बसपा से इसलिए किनारा कर लिया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव संघर्ष कर रहे हैं। अब उन्हीं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है।

कौन हुआ शामिल