जानिये हाकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह का अर्जुन अवार्ड के लिए चयन होने के बारे लोगों को सबसे पहले किसने बताया, जानें क्या है बात

# ## Bareilly Zone

बरेली (www.arya-tv.com) टोक्यो ओलंपिक में चार दशक बाद भारतीय हाकी टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तराई के लाल सिमरनजीत सिंह को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने के बारे में सबसे पहले दैनिक जागरण के जरिये ही लोगों को जानकारी हुई थी। दैनिक जागरण ने 29 अक्टूबर के अंक में रुहेलखंड का पहला अर्जुन …हमारा सिमरन शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इसके साथ ही सिमरनजीत सिंह से बातचीत पर आधारित अर्जुन पुरस्कार माता पिता और दादी को समर्पित रहेगा शीर्षक से खबर भी प्रकाशित करने के साथ उनके स्वजन तथा विद्यालय प्रबंधकों एवं खेल प्रेमियों की प्रतिक्रिया भी प्रकाशित की थी। दैनिक जागरण की इस खबर से ही आम लोगों को सिमरनजीत को अर्जुन पुरस्कार मिलने की जानकारी हुई थी। दैनिक जागरण ने 10 नवंबर को बरेली में आयोजित जागरण विमर्श कार्यक्रम के मौके पर भी तराई के लाल सिमरनजीत सिंह को सम्मानित किया था। जिसमें सिमरनजीत सिंह ने जागरण की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी टीम के साथ मैदान में खेल रहे थे, उस वक्त जागरण परिवार हमारा साथ दे रहा था।

हम मैदान में अपना बेस्ट देने का प्रयास कर रहे थे और यहां से जागरण हमें प्रोत्साहित कर रहा था। गौरतलब है कि सितंबर 2015 में दैनिक जागरण बरेली ने अपने 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रुहेलखंड मंडल में जन्में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट लोगों की उपलब्धियों पर आधारित कामयाब 26 समाचारीय श्रंखला में तराई के लाल सिमरनजीत सिंह पर स्टोरी प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस स्टोरी से ही रुहेलखंड मंडल के पाठकों को सिमरनजीत सिंह की खेल विधा की जानकारी हुई थी। इससे पहले सिमरनजीत सिंह के बारे में यहां कोई मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित नहीं हुई थी।

सिमरन ने रुहेलखंड का मान बढ़ाया : पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सिमरनजीत सिंह को देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाना बहुत गौरव की बात है। निसंदेह सिमरनजीत सिंह ने पीलीभीत जिला के साथ रुहेलखंड मंडल का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि एक छोटे से गांव में जन्में सिमरनजीत सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीलीभीत जिले का नाम का नाम रोशन किया है। देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सिमरनजीत सिंह को सम्मानित किया जाना बेहद गर्व की बात है। रुहेलखंड मंडल का नाम भी ऊंचा किया है।