जॉन अब्राहम ने खरीदा 75 करोड़ का आलीशान बंगला, अमेरिका और लंदन में भी घर, जेनिफर लोपेज है पड़ोसी

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) एक्टर और प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम ने 75.07 करोड़ का बंगला खरीदा है, जिसके कारण वह चर्चा में हैं। यह बंगला उन्होंने मुंबई के खार स्थित लिंकिंग रोड पर लिया है, जोकि प्राइम एरिया है।

इस बंगले का नाम 372 निर्मल भवन है, और यह 7,722 वर्ग फीट में फैला हुआ है। जॉन अब्राहम ने यह बंगला प्रवीण नत्थालाल शाह से खरीदा है।

‘इंडेक्सटैप डॉट कॉम’ के मुताबिक, John Abraham ने 27 दिसंबर को इस बंगले की डील क्लोज की थी। यह बंगला समंदर के किनारे स्थित है और यहां से नजारा बेहद शानदार नजर आता है।

इस बंगले के लिए जॉन अब्राहम ने 4.24 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई। मालूम हो कि खार एरिया में ही कई फिल्म स्टार्स और बिजनेसमैन रहते हैं।

जॉन अब्राहम की नेट वर्थ और मुंबई का पेंटहाउस

जॉन अब्राहम एक सफल एक्टर ही नहीं, बल्कि वह बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर भी हैं। GQ India के मुताबिक, साल 2023 में उनकी नेट वर्थ 251 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा उनके पास करोड़ों कई गाड़ियां हैं, जिनमें Lamborghini Gallardo भी शामिल है।

बांद्रा में उनका समंदर के किनारे एक पेंटहाउस है, जो 4 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। उनके इस अपार्टमेंट को 2016 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्चरल डिजाइन की ओर से बेस्ट होम अवॉर्ड भी मिला था। इसे जॉन अब्राहम के भाई और पापा ने डिजाइन किया था। जॉन के इस घर की कीमत 60 करोड़ रुपये है।

अमेरिका में आलीशान घर, लंदन में प्रॉपर्टी

इसके अलावा जॉन अब्राहम का अमेरिका में भी एक आलीशान घर है। उनका लॉस एंजेलिस के पास स्थित सबसे महंगे इलाके में घर है। यहां जेनिफर लोपेज, ब्रेट पिट और बियोंसे समेत कई हॉलीवुड स्टार्स रहते हैं। वहीं लंदन में भी जॉन अब्राहम की एक प्रॉपर्टी है, जहां उनके प्रोडक्शन हाउस का ओवरसीज हेडक्वॉर्टर है।

मुंबई में 21 करोड़ का ऑफिस और आर्किटेक्ट कंपनी

मुंबई के खार इलाके में उनका ऑफिस है, जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह जगह उन्होंने 2016 में खरीदी थी। यहीं पर उनकी आर्किटेक्ट कंपनी है, जिसे भाई और पापा संभालते हैं।

जॉन अब्राहम की फीस

जॉन अब्राहम फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी एक फिल्म की फीस करोड़ों में हैं। साल 2023 में वह शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ में नजर आए थे, और इसके लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपये फीस ली थी।

स्पोर्ट्स और जिम चेन में निवेश

इसके अलावा जॉन अब्राहम ने स्पोर्ट्स में भी पैसा लगाया है। वह इंडियन सुपरलीग में फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और हॉकी टीम दिल्ली वेवराइटर्स के सह-मालिक हैं। जॉन अब्राहम की अपनी फिटेनस चेन भी है, जिसका नाम JA Fitness है। इसकी ब्रांच मुंबई और पुणे में है।