लखनऊ में पार्षद और मेयर पद के लिए खरीदे फॉर्म:पार्षद के 684 और मेयर के 5 दावेदार

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) लखनऊ में मंगलवार को पहले दिन निकाय चुनाव में फॉर्म खरीदने वालों की होड़ लगी रही। शहर के अलग – अलग जोन में पार्षद बनने के लिए 684 फॉर्म बिके। हालांकि मेयर के पद के लिए महज 5 फार्म ही खरीदे गए। इसमें प्रत्याशियों की संख्या महज 3 रही। बीजेपी से तालुक रखने वाली ज्योतना श्रीवास्तव ने फॉर्म खरीदा। जबकि नैतिक पार्टी से डॉक्टर नलिनी खत्रा ने फार्म लिया। हालांकि कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी और बसपा की तरफ से एक भी फार्म नहीं खरीदा गया।

जोन तीन में 201 फॉर्म बिक गए

पार्षद के लिए सबसे ज्यादा जोन तीन में 201 फार्म बिक गए। पहले दिन पार्षद प्रत्याशी में कई पूर्व व निवर्तमान पार्षदों ने भी नामांकन पत्र खरीदे। हालांकि अभी किसी भी राजनैतिक दल ने महापौर व पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वहीं, रिटर्निंग अफसर प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर अपनी तैयारी के साथ दोपहर तीन बजे तक इंतजार करते रहे।

लेकिन एक भी उम्मीदवार नामांकन कराने के लिए नहीं पहुंचा। सुबह11 बजे से 3 बजे तक नामांकन भले ही न हुए हो, लेकिन नामांकन स्थल के बाहर पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखी। निगम मुख्यालय व चार अन्य नामांकन स्थलों पर सन्नाटा देखने को मिला।जोन तीन कार्यालय में नामांकन फार्म के लिए भीड़ रही। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि सभी श्रेणी के फॉर्म की एक ही कीमत ली जा रही है।

लाखों रुपए का हाउस टैक्स जमा हो रहा
चुनाव के चलते नगर निगम का खजाना भर रहा है। एनओसी के चलते नगर निगम ही नहीं जलकल विभाग व लेसा का बकाया बिना किसी झंझट के मिल रहा है। आलम यह है कि निगम के खाते में लाखों रुपए जमा हो रहे है।

पार्षद के लिए जोन वार फॉर्म की बिक्री

  1. नगर निगम ज़ोन 1:- 65 फॉर्म का विक्रय
  2. नगर निगम ज़ोन 2:- 36 फॉर्म का विक्रय
  3. नगर निगम ज़ोन 3:- 201 फॉर्म का विक्रय
  4. नगर निगम ज़ोन 4:- 72 फॉर्म का विक्रय
  5. नगर निगम ज़ोन 5:- 42 फॉर्म का विक्रय
  6. नगर निगम ज़ोन 6:- 88 फॉर्म का विक्रय
  7. नगर निगम ज़ोन 7:- 80 फॉर्म का विक्रय
  8. नगर निगम ज़ोन 8:- 100 फॉर्म का विक्रय

नगर पंचायत अध्यक्ष के बिक्री हुए फॉर्म

  1. नगर पंचायत काकोरी 19 फॉर्म
  2. नगर पंचायत बंथरा 8 फॉर्म
  3. नगर पंचायत मलिहाबाद 1फॉर्म
  4. नगर पंचायत बीकेटी 12 फॉर्म
  5. नगर पंचायत महोना 1 फॉर्म
  6. नगर पंचायत इटौंजा 0 फॉर्म
  7. नगर पंचायत नगराम 5फॉर्म
  8. नगर पंचायत गोसाईगंज 0 फॉर्म
  9. नगर पंचायत अमेठी 0 फॉर्म
  10. नगर पंचायत मोहनलालगंज फॉर्म

कुल :- 54 फॉर्म की बिक्री

नगर पंचायत सदस्य के लिए फाॅर्म की बिक्री

  1. नगर पंचायत काकोरी 36 फॉर्म
  2. नगर पंचायत बंथरा 58 फॉर्म
  3. नगर पंचायत मलिहाबाद 9 फॉर्म
  4. नगर पंचायत बीकेटी 42 फॉर्म
  5. नगर पंचायत महोना 1 फॉर्म
  6. नगर पंचायत इटौंजा 1 फॉर्म
  7. नगर पंचायत नगराम 1फॉर्म
  8. नगर पंचायत गोसाईगंज 6 फॉर्म
  9. नगर पंचायत अमेठी 3फॉर्म
  10. नगर पंचायत मोहनलालगंज 49 फॉर्म

कुल :- 206 फॉर्म की बिक्री