बहन आइरा खान की शादी में इमरान ने चुरा ली लाइमलाइट, 36 साल की गर्लफ्रेंड लेखा संग वायरल फोटो देखी?

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) आमिर खान अपनी लाडली आइरा खान की शादी धूमधाम से कर रहे हैं। पहले मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज हुई। अब पूरा परिवार और दोस्तों का कुनबा उदयपुर पहुंचा हुआ है।

यहां पर प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। 8 जनवरी को मेहंदी सेरेमनी हुई और फिर इसी दिन शाम को पजामा पार्टी में सबने जमकर हल्ला मचाया। 9 जनवरी यानी कि आज संगीत सेरेमनी होगी,

जिसमें आमिर अपनी बेटी और दामाद नूपुर शिखरे के लिए परफॉर्म कर सकते हैं। खैर। इस बीच आइरा की मेहंदी सेरेमनी से आमिर के भांजे इमरान खान की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन संग पोज दे रहे हैं।

आइरा खान की शादी का फंक्शन अटेंड करने के लिए Imran Khan भी उदयपुर पहुंचे हैं, लेकिन अपनी लेडीलव लेखा वॉशिंगटन के साथ। इनकी फोटो इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या 40 साल के इमरान खुद से 4 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी रचाएंगे, जैसे अरबाज खान ने की है!

जब मुंबई में आइरा और नूपुर शिखरे की रजिस्टर्ड मैरिज हुई थी, तब भी इमरान रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा के साथ ही शरीक हुए थे। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

स्क्रीन से दूर हैं इमरान

इमरान ने बॉलीवुड में ‘जाने तू… या जाने ना’ फिल्म से कदम रखा था। उनके डैशिंग लुक और चॉकलेटी ब्वॉय वाली इमेज पर लड़कियां मर-मिटी थीं। फिर उन्होंने की फिल्मों में काम किया।

जैसे- ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘आई हेट लव स्टोरी’ और ‘कट्टी बट्टी’ सहित कई और फिल्में। लेकिन उनके करियर का ग्राफ बढ़ने की बजाय घटता चला गया।

धीरे-धीरे वो भी स्क्रीन से दूर हो गए। हालांकि, अब सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस से जुड़े हैं और उनके फैंस चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द कमबैक करें।

एक बेटी के बाप हैं इमरान

इमरान जब 19 साल के थे, तभी उन्होंने अवंतिका मलिक को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने साल 2010 में शादी भी कर ली। एक बेटी भी हुई। लेकिन वक्त के साथ इनके रिश्ते में दरार आ गई।

शादी के 8 साल बाद 2019 में दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया। अवंतिका अपनी बेटी संग इमरान का घर छोड़कर चली गईं।

कौन हैं लेखा वॉशिंगटन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेखा साउथ एक्ट्रेस हैं। वो तमिल और तेलुगू मूवीज में काम करती हैं। आप शायद ही जानते होंगे कि साल 2004 में रिलीज हुई ‘युवा’ फिल्म में उनका कैमियो भी था।

वो इमरान के साथ भी काम कर चुकी हैं। साल 2010 में रिलीज हुए ‘मटरू की बिजली का मनडोला’ में भी उनका कैमियो था।