अफगानिस्तान में लड़कियों को जल्द स्कूल जाने की अनुमति, तो बच्चों ने बोली ये बात

# ## National

(www.arya-tv.com) तालिबान के नेतृत्व में अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्रालय ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को शुरू करने का निर्देश दिया लेकिन इसमें लड़कियों के स्कूल जाने को लेकर कोई बात नहीं की गई थी। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारानी ने कहा है कि तालिबान जल्द लड़कियों के स्कूल खोलने की घोषणा कर सकता है।संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है।

तालिबान की ओर से स्कूल को फिर से खोलने की घोषणा में केवल लड़कों को ही स्कूल वापस जाने के निर्देश दिया गया था। इसमें लड़कियों की वापसी की तारीख का कोई जिक्र नहीं था। यह कदम काबुल में सत्ता संभालने के बाद तालिबान द्वारा किए गए वादों के खिलाफ है।

अमेरिकी सैनिकों के हटने और अफगान सरकार के पतन के बाद तालिबान ने पिछले महीने अफगानिस्तान पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया था। जिसके बाद से यह चिंता पैदा हो गई थी कि वे इस्लामिक कानून को फिर से लागू करेंगे जो लड़कियों को स्कूल जाने से रोकता है।