कानपुर पहुंचने लगीं हिमालय की ठंडी हवाएं: ठंड के लिए हो जाएं तैयार

# ## Kanpur Zone

(www.arya-tv.com) कानपुर में अब हिमालय की ठंडी हवाओं ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं शहर आने लगी हैं। इन हवाओं से ही ठंड पड़ती हैं। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लौट गया है। इसके बाद ‘एंटी साइक्लोन’ बन गया, जिसकी वजह से हवाओं का रुख बदल गया है।

विजिबिल्टी होने लगी कम
शुक्रवार सुबह 6 बजे विजिबिल्टी सात किमी थी और सुबह 9 बजे तक 9 किमी. तक हो गई। डॉ. पांडेय ने बताया कि नॉर्मली विजिबिल्टी 10 किमी और इससे अधिक मानी जाती है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

सुबह और शाम को छाएगा कोहरा
सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने पर प्रदूषण कम हो सकता है। हवाएं प्रदूषण उड़ा ले जाती हैं। बता दें कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आ सकती है।

सुबह की हवा भी बेहद खराब
शुक्रवार सुबह 9 बजे के डाटा पर नजर डालें तो सुबह की हवा भी सेहत के लिए काफी खराब होने लगी है। इसके साथ यह चेतावनी भी दी गई है कि ऐसे माहौल में अधिक देर तक रहने पर सांस लेने की दिक्कत हो सकती है।

सुबह 9 बजे प्रदूषण का हाल
मॉनिटरिंग सेंटर- AQI
नेहरू नगर- 232
NSI कल्याणपुर- 224
FTI किदवई नगर-221