गोरखपुर में बैंक मैनेजर बनकर की 24.70 लाख की ठगी

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com) गोरखपुर में खुद को पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर बताकर 24.70 लाख की ठगी करने वाले जालसाज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने महिला से फिक्स डिपाजिट कराने के नाम पर ठगी की थी। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, आरोपी राजघाट के बसंतपुर नरकटिया के रहने वाले दयानन्द पिछले 3 साल से फरार चल रहा था। सिकटौर की शिक्षिका उमा श्रीवास्तव को राजन यादव और कौशल कुमार FD करवाने का लालच देकर 21 दिसम्बर 2018 को पीएनबी मुख्य शाखा ले गए। जहां उनकी मुलाकात दयानन्द गुप्ता से हुई। दयानन्द ने खुद को वहां का मैनेजर बताया।

महिला को थमा दी फर्जी रसीद
इसके बाद FD के नाम पर 24.70 लाख रुपए ले लिया और फर्जी रसीद दे दी। कहा कि इस FD को 10 जनवरी 2020 को तोड़वा लीजिएगा। साथ ही अच्छा कस्टमर बताकर उमा को एक मोबाइल गिफ्ट किया और कहा कि यह बैंक की तरफ से है।

FD तुड़वाने गई तो हुई ठगी की जानकारी
महिला जब 10 जनवरी 2020 को FD तोड़वाने बैंक गई तो उसे जालसाजी की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने खोराबार पुलिस से सम्पर्क किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 15 जुलाई 2020 को केस दर्ज किया। राजन यादव ने खुद को एजेंट बताया था वही कौशल महिला को बैंक ले गया था। तभी से दयानंद फरार था।