राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल हुए पूर्व RBI गवर्नर, मोदी सरकार की नीतियों के रहे हैं आलोचक

National

(www.arya-tv.com) कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली “भारत जोड़ो यात्रा” में ​हर दिन नए-नए चेहरे नजर आ रहे हैं। कभी कोई खिलाड़ी तो कभी कोई कलाकर इस यात्रा में राहुल के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आते हैं। लेकिन इस बार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बुधवार सुबह यानी की आज राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” में जुड़े। इस दौरान राहुल गांधी और रघुराम राजन के बीच लम्बी बातचीत भी हुई।

“भारत जोड़ो यात्रा” में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के बीच आधे घंटे से ज्यादा समय बातचीत हुई। दोनों ने एक डॉक्यूमेंट्री के लिए आर्थिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। बता दें कि रघुराम राजन को यूपीए के दूसरे कार्यकाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बनाया गया था।

मोदी सरकार की नीतियों के आलोचक रहे RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर करते हुए कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम कामयाब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *