बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 659 अंकों की बढ़त के साथ 59,688 अंक पर बंद

# ## Business

(www.arya-tv.com)भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार यानी 7 सितंबर को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 659 अंकों की बढ़त के साथ 59,688 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 174 अंक चढ़कर 17,798 स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बढत रही। वहीं 6 शेयरों में तेजी दिखी। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 79.72 रुपए पर पहुंच गया है।

इस साल अगस्त महीने में रिटेल ऑटोमोबाइल सेल में 8.31% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऑटोमोबाइस डीलर्स बॉडी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार अगस्त महीने में कुल व्हीकल रिटेल सेल्स की संख्या 15,21,490 यूनिट्स रही, जबकि अगस्त 2021 में रिटेल बिक्री की संख्या 14,04,704 रही थी।

इसके अलावा पैसेंजर व्हीकल रिटेल सेल की संख्या 2,74,448 रही जो कि पिछले साल अगस्त महीने में 2,57,672 रही थी। यानी कि पैसेंजर व्हीकल रिटेल बिक्री में 6.51% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

थ्री व्हीलर सेगमेंट में दिखी 83.14% की ग्रोथ
इस साल अगस्त महीने में सालाना आधार पर टू व्हीलर रिटेल बिक्री 8.52%बढ़ी है। टू व्हीलर सेगमेंट में रिटेल बिक्री 10,74,266 यूनिट्स रही, जो कि पिछले साल इस महीने में 9,89,969 रही थी। थ्री व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो अगस्त महीने में 83.14% की तेजी देखने को मिली है। थ्री व्हीलर सेगमेंट में 56,313 यूनिट्स बिकी हैं, जो कि पिछले साल इसी महीने में 30,748 यूनिट्स थी।

कमर्शियल व्हीकल की सेल 24.12% बढ़ी
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अगस्त महीने में 24.12% की तेजी रही और इस महीने 67,158 यूनिट्स बिकी। वहीं पिछले साल इसी महीने 54,107 यूनिट्स बिकी थी।

उम्मीद से कम रही बिक्री के नंबर
FADA के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि अगस्त महीने के आंकडे़ उम्मीद से कम रहे। उन्होंने कहा कि अगर 2019 के अगस्त महीने से इस साल अगस्त महीने के आंकड़ों की तुलना करें तो कुल रिटेल सेल में 7% की गिरावट देखने को मिली है।

हालांकि पैसेंजर व्हीकल में 41% की तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा कमर्शियल व्हीकल में 6% का इजाफा देखने को मिला। वहीं टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर की सेल में क्रमश: 16%, 1% और 7% की गिरावट देखने को मिली है।