छठ पूजा के अंतिम दिन भी नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने व्यवस्था देखी

Lucknow

(www.arya-tv.com) इस वर्ष छठ पूजा पर्व का आयोजन वृहद स्तर पर सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र स्थित नदी के प्रमुख घाटों, तालाबों, पोखरों एवं झीलो आदि के किनारे कार्यक्रम / पूजा का आयोजन किया गया था। नगर निगम द्वारा उक्त आयोजन के अवसर पर इस बार 09 प्रमुख घाटों को पर्व से संबंधित समस्त सुविधाओ से लैस भी करवाया गया था।

छठ पूजा के अंतिम दिन प्रातः नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा लक्ष्मण मेला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर मंत्री नगर विकास विभाग अरविंद कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे और विधि विधान से छठ पूजा की। वहीं भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नाथ राय भी पूजा के अंतिम दिन उपस्थित रहे और पर्व को मनाया।

पूजा के अंत मे नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी जोनल अधिकारियों एवं जोनल सेनेटरी अधिकारियों को आफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया।