यूपी के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के अतरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नाबालिग प्रेमी युगल के शव खेत में एक ही रस्सी से फंदे पर लटकते मिले हैं। मौत से पहले प्रेमी ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा था, ‘नटन वाले में फांसी लगा ली, देख लो आकर मौत हो गई हमारी…’ स्टेटस वायरल होने के बाद ग्रामीण खेत पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद एडिशनल एसपी पूर्वी सुबोध गौतम और इंस्पेक्टर शिवाकांत पांडे मौके पर पहुंचे। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए संडीला भेजे गए हैं। बताया गया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और करीब एक साल से प्रेम संबंध में थे। छह दिन पहले प्रेमिका के पिता को इसकी जानकारी हुई थी। गुरुवार रात प्रेमिका की मां ने अतरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
