डॉ. ने बताया किन कारणों से मार सकता है अस्थाई लकवा, जानें बचने के उपाय

Health /Sanitation

(www.arya-tv.com) लकवा यानी पक्षाघात या पैरालिसिस में मसल्स कॉर्डिनेशन खत्म हो जाता है। इसका सबसे मुख्य कारण सिर में चोट लगना या ब्रेन स्ट्रोक होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक मिनरल की कमी भी इसका खतरा बढ़ा देती है। जिसके बारे में डॉक्टर ने जानकारी दी।

हेल्थ कोच और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका शेरावत पैरालिसिस के पीछे पोटैशियम की कमी भी मानती है। उन्होंने बताया कि हमें हर दिन लगभग 3 ग्राम पोटैशियम की जरूरत होती है। जिससे हमारी मसल्स, नर्व्स और दिल सही तरीके से काम करते रहें।

​टेंप्रेरी पैरालिसिस का खतरा

डॉ. ने बताया कि पोटैशियम जब बहुत ज्यादा कम हो जाता है तो अस्थाई लकवा मार सकता है। जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोकैलेमिक पीरियोडिक पैरालिसिस (ट्रांसिएंट पैरालिसिस) कहते हैं। इसके इलाज के लिए आपको एक न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर की जरूरत पड़ती है।

बदल जाएगी धड़कन की स्पीड

मसल्स कमजोर करने के साथ इस मिनरल की कमी दिल की सेहत भी बिगाड़ सकती है। पोटैशियम कम होने पर दिल का कामकाज प्रभावित हो जाता है और धड़कन की रफ्तार ऊपर-नीचे हो सकती है। इसलिए पोटैशियम बॉडी के लिए बहुत जरूरी है।

इन चीजों में भरा पड़ा है पोटैशियम

  • केला
  • नारियल पानी
  • आलू
  • शकरकंद

ओआरएस का घोल भी है इलाज

ओआरएस भी पोटैशियम का बढ़िया सोर्स है। इसलिए जब भी डायरिया या दस्त होते हैं तो ओआरएस दिया जाता है। क्योंकि इस दौरान पोटैशियम तेजी से कम हो जाता है। आप घर पर भी ओआरएस जैसा घोल बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।