डॉ. राजेश्वर सिंह ने निकाय चुनाव में झोंकी ताकत, जनसंपर्क के दौरान निकले भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Lucknow
  • जनसंपर्क के दौरान जनता का जोश देख भावविभोर हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, कहा- यह उत्साह है भाजपा की जीत का प्रमाण
  • सुबह सुप्रीम कोर्ट तो शाम को जनसंपर्क : अपने हर दायित्व व कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करते डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार चरम पर है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी निरंतर भाजपा के मेयर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटा रहे है। शुक्रवार को उन्होंने हिंदनगर वार्ड से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी सौरभ सिंह ‘मोनू’ के लिए जनसंपर्क करते हुए रोड़ शो निकाला।

ढोल-नगाड़ें और गाजे-बाजे के साथ निकले इस भव्य रोड़ शो में बच्चे से लेकर वृद्ध तक, कार्यकर्ता से लेकर आम जनता तक हर कोई एक साथ एक परिवार की तरह दिखाई पड़ा। डॉ. राजेश्वर सिंह ने पुष्पवर्षा कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता के मिले समर्थन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के प्रति पूर्णतया समर्पित है। भाजपा विकास और सुशासन की नए आयाम स्थापित कर रही है। मैं जनसेवक के रूप में आपके बीच आया हूं। आपका यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि सरोजनीनगर के हर वार्ड में भाजपा का हर प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहा है।