दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी, ISI के ड्रोन से लाए गए हथियारों का जखीरा बरामद

# ## National

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाए गए अत्याधुनिक हथियारों के बड़े जखीरे को जब्त कर लिया है। स्पेशल सेल की टीम ने इस कार्रवाई में जिगाना, ग्लोक और PX पिस्टल समेत कुल 23 अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए हैं।

पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे आरोपी

पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से कई सीधे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई इस हथियारों की खेप एंटी-सोशल एलिमेंट्स और कुख्यात गैंगस्टरों को सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी।

देशी हथियारों और उनके पुर्जों को भी किया गया बरामद

इसके अलावा, स्पेशल सेल ने बिहार के मुंगेर में बनाए जा रहे देशी हथियारों और उनके पुर्जों को भी बरामद किया है। यह कार्रवाई दिल्ली-NCR समेत आसपास के राज्यों में संगठित अपराध और संभावित आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क को तोड़ने में दिल्ली पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

अब हैंडलर्स तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस आगे की जांच में पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स और पूरे नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इस कामयाबी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है।