अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाना कांग्रेस का आपराधिक कृत्य

National

भोपाल।(www.arya-tv.com)   कांग्रेस को न न्यायालय पर विश्वास हे,न चुनाव आयोग पर। कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने जिस तरह प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाया और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया है, यह आपराधिक कृत्य है। भाजपा इन नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।

उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्तशर्मा ने मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों/कर्मचारियों को दस तरीख के बाद देख लेने की धमकी दी है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इससे पहले शर्मा ने प्रतिनिधिमण्डल के साथ नाथ एवं दिग्विजय सिंह द्वारा कर्मचारियों एवं चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कराने की शिकायत दर्ज करवाई है।