प्रशासन की अनुमती न मिलने पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP Varanasi Zone

वाराणसी।(www.arya-tv.com) कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर कार्यकर्ता कर रहे थे धरना प्रदर्शन, प्रशासन की अगवाइ पर करना चाहते थे प्रदर्शन पर नहीं मिली अनुमती, उसके बाद भी किया प्रदर्शन, इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सुबह 11 बजे धरना शुरू हुआ। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे गिरफ्तारी हो गई। करीब 100 कार्यकर्ताओं के साथ अजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस लाइन भेजा गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में मैदागिन स्थित टाउन हॉल मैदान में शनिवार को गांधी प्रतिमा के नीचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजय राय समर्थकों के साथ सांकेतिक धरना दे रहे थे। यह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर हो रहा था, जिसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई थी।

बदायूं: सहायक लेखाकार की मौत का राज खोलेगा मोबाइल

हालांकि धरने की अनुमति नहीं मिली थी। कांग्रेस नेता अजय राय ने गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। श्रमिकों की मदद करने के लिए आगे आए प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को गिरफ्तार किया गया। अब सूचना देकर हम लोग शांति से गांधी की प्रतिमा के नीचे सांकेतिक धरना दे रहे थे तो पुलिस ने हम सभी को गिरफ्तार किया है। कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। रोजगार के नाम पर झूठ बोल रही है। कंपनियों से लोग निकले जा रहे है और सरकार के नुमाइंदे लाखों को रोजगार देने का दावा कर रहे है।

सीएम हेल्पलाइन के दफ्तर में 24 को कोरोना, समस्या में घिरी राजधानी

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, शैलेन्द्र सिंह, जितेंद्र सेठ, संजय सिंह डॉक्टर आदि शामिल थे। दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी का सेवा सत्‍याग्रह जारी है। बीते शुक्रवार यानी 12 जून को सातवें कड़ी में लहुराबीर पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सेवा सत्याग्रह के तहत शुरू रसोई घर से खाना तैयार कर वितरण किया गया। प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई तक गांधीवादी तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।