यूपी में आ सकती है शीतलहर न्यूनतम तापमान ८. ३ डिग्री पहुंचा

# ## Environment

(www.arya-tv.com)यूपी में हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। लखनऊ, कानुपर सहित कई शहरों में अचानक ठंड पड़ने लगी है। वहीं, तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुसार आने वाले तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, सुबह-शाम ठंड बढ़ने से लोगों ने ऊनी कपड़े निकाल लिए है। शाम के समय फिजा में कोहरे की चादर तैरने लगी है। यह सिलसिला सूर्योदय के बाद तक चल रहा है। सोमवार को हमीरपुर में दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकार्ड़ हुआ जो सामान्य से 4.3 ऊपर था।

मुजफ्फरनगर में सबसे कड़ाके की ठंड़

बीती रात को मुजफ्फरनगर में सबसे कड़ाके की ठंड़ पड़ी और न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को राजधानी में सुबह के समय कोहरा पड़ेगा और दोपहर में आसमान साफ रहने से धूप निकलेगी। यहां दिन का 28 और रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इस दौरान 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी।

दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज
यूपी के अन्य हिस्सों में मौसम सूखा रहेगा और दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड़ बढ़ेगी। राजधानी लखनऊ में सुबह ने ठंडक का अहसास कराया तो दोपहर में सूरज की तपिश ने मौसम हल्का गर्म कर दिया। यहां शाम ढलते ही पारा फिर से लुढकने लगा, जिससे ठंड़ हो गयी। राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ हुआ। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर था, जबकि यहां रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई। यहां शाम से 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतल हवाएं चल रही हैं।

आमतौर पर सूखा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। सोमवार को प्रदेश में दिन के समय प्रयागराज व अयोध्या में सबसे चटख धूप निकली और अधिकतम पारा 30 डिग्री से ऊपर गया। बीती रात को मुजफ्फरनगर सबसे ठंड़ा रहा जहां न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, नजीबाबाद, बरेली, मेरठ, अलीगढ़, हरदोई, बहराइच, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली और शाहजहांपुर में कड़ाके की ठंड़ पड़ी।