Cirkus Movie Review: नहीं थी रोहित शेट्टी से यह उम्मीद, सर्कस दिखा कर लोगों को रूलाया

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) रोहित शेट्टी की फिल्मों का नाम सुनते ही एक अलग तरह की इमेज मन में चलने लगती है। रोतिह शेट्टी मसाला एंटरटेनर फिल्मों और गाड़ियों को हवा में उड़ाने के लिए जाने जाते हैं। इनकी फिल्में दर्शकों का अच्छा एंटरटेनमेंट करती है। लेकिन सर्कस देखने के बाद आपकी सोच जरूर बदल जाएगी। इस फिल्म में ना मसाला है, ना एंटरटेनमेंट, ना ये फिल्म टाइम पास करती है और ना ही इसमें गाड़ियां उड़ती हैं। सर्कस बिना लॉजिक की कहानी और डायलॉग्स से बोरिंग लगती है।

क्या है फिल्म की कहानी
रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की कहानी दो जुड़वां भाइयों की है, जिन्हें एक डॉक्टर दो अलग-अलग परिवारों को सौंप देता है। डॉक्टर साबित करना चाहता है कि मायने खून के नहीं बल्कि परवरिश के होते हैं। एक भाई सर्कस वालों के पास जाता है तो दूसरा आम परिवार में। सर्कस फिल्म की कहानी 60 और 70 के दशक की है।

इस फिल्म में एक रॉय यानि रणवीर सिंह को बिजली से करंट नहीं लगता है और दूसरे को जोर से लगता है और दर्शकों को भी लगता है कि इतनी घटिया फिल्म। फिल्म की राइटिंग बहुत खराब है। डायलॉग्स में बिल्कुल दम नहीं है। एक या दो सीन ही ऐसे होंगे जहां आप हल्का सा मुस्कुराते हैं, हंसना तो छोड़िए ये फिल्म देखकर लगता ही नहीं कि ये रोहित शेट्टी की फिल्म है। एंड तक आते आते ये समझ नहीं आता कि रोहित शेट्टी ने ये फिल्म बनाई क्यों? औऱ क्या बनाने के बाद खुद नहीं देखी? देखी होती तो शायद कुछ सुधार कर देते।

बॉलीवुड स्टार  रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े इस फिल्म में लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो गोलमाल, सूर्यवंशी, सिंघम जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नजर आए हैं।