भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की की पूर्व संध्या पर एक संगोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया

Lucknow

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज हुआ एकजुट ब्राह्मण परिवार के तत्वाधान में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की की पूर्व संध्या पर एक संगोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। उत्तम लान, कृष्णानगर, लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेश पाठक विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट जी, कौशल किशोर, महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधायक राजेश्वर सिंह, योगेश शुक्ल , पूर्व विधायक सुरेश तिवारी उपस्थित हुए। ब्रहा सागर के अध्यक्ष कैप्टन संतोष द्विवेदी के आग्रह पर गुरु वक्ता के रूप में अयोध्या से पधारे महन्त रामशरण दास जी (रामायणी) रहे।

उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ब्रम्ह समाज के महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने बताया ब्राह्मण समाज अब एकजुट है और सभी ने एक मत से ब्राह्मण परिवार के के मुखिया शिवशंकर अवस्थी के नेतृत्व में काम करने का निर्णया लिया है। आयोजकों में ब्रहा सागर के अध्यक्ष कैप्टन संतोष द्विवेदी, ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के अध्यक्ष सी. पी. अवस्थी, परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय तिवारी, प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष डा. ए. पी. मिश्र, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सभासद अनुराग मिश्र ‘अन्नू’, समाजसेवी अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’, सनातन महासभा के अध्यक्ष डा. प्रवीण पूर्व एमएलसी गुड्डू त्रिपाठी आदि बहुत से संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम ने आतताइयों और धर्म विराधियों को दण्ड देने का कार्य किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट जी ने भगवान परशुराम को धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाला बताया। विधायक राजेश्वर सिंह ने ब्राह्मण को समाज का मुखिया बताते हुए अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आभार जताया। विधायक योगेश शुक्ल जी ने आयोजन को भव्य एवं प्रेरणादायक बताया। सुरेश तिवारी ने सभी से धर्म के मार्ग पर चलने का आ‌ह्वान किया। इस अवसर पर सभासद कौशलेन्द्र द्विवेदी, सुभ पीर मिश्र, विमल तिवारी, आदर्श मिश्रा, रामनरेश रावत, नरेन्द्र पाल उपस्थित रहे।

महापौर सुषमा खर्कवार ने इस अवसर पर सभी को शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प कराया। मुख्य वक्ता महंत राम शरण दास जी ने रामचरित मानस के अनेकों प्रसंगों को उदारहित करते हुए समाज को रामराज का अनुशासन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस दिशा में प्रधानमंत्री मोदी व मुख्य मंत्री योगी जी के प्रयासों की सराहना की। शिवशंकर अवस्थी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 10 मई को विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक जगहों पर भण्डारों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शाम को शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा कई स्थानों पर भजन संध्या का आयोजन किया गया है। सभी से अपने अपने घरों में 5-5 दीपक जलाने का आ‌ह्वान किया। भगवान परशुराम के मन्दिरों में जन्मोत्सव के अवसर पर धूमधाम से पूजन अर्चन किया जायेगा।