डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिलाया प्रचंड मतों से कौशल किशोर को जिताने का संकल्प

Lucknow
  • मोदी सरकार के 10 साल भारत के आर्थिक अभ्युदय का काल – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • मोदी की प्रभावी नीतियों से 2030 तक भारत का निर्यात 2.5 गुना बढ़कर होगा 165 लाख करोड़ – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • कांग्रेस ने किये 12 लाख करोड़ के घोटाले, मोदी सरकार में बढ़ा 57% निवेश – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • योगी राज में सुशासन की डोर पकड़ कर यूपी में आया 40 लाख करोड़ का निवेश – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • लखनऊ में बढ़ रहा चुनावी पारा, हजारों समर्थकों संग विधायक राजेश्वर ने की पदयात्रा

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लखनऊ का चुनावी पारा बढाते हुए पदयात्रा के माध्यम से भाजपा के लिए जनसमर्थन जुटाया। मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों और भाजपा के संकल्पों को जन – जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वृहस्पतिवार को तेलीबाग स्थित वरदानी हनुमान मंदिर के पास से तेलीबाग चौराहे तक आयोजित भव्य संकल्प पदयात्रा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्षद, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी जोश और उत्साह से लबरेज नजर आये। भारी भीड़ के बीच चारों तरफ राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के समर्थन में कार्यकर्ताओं की नारे बाजी होती रही। विधायक की पदयात्रा को तेलीबाग की जनता का भी भरपूर सहयोग और समर्थन मिला। पदयात्रा का समापन तेलीबाग चौराहा स्थित शनिदेव मंदिर के पास हुआ।

पदयात्रा को भारी जन समर्थन मिलता देख उत्साहित नजर आ रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मोदी सरकार के 10 साल के कामों का लेखा – जोखा पेश करते हुए कहा कि मेक इन इंडिया अभियान के परिणामस्वरुप वर्ष 2006-14 के 8 वर्षों की तुलना में वर्ष 14-22 के बीच देश में एफडीआई में 57% की वृद्धि हुई है। 2025 तक देश की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान 25% तक होने का अनुमान है। 

सरोजनीनगर विधायक ने आगे जोड़ा कि देश में आयकर दाखिल करने वालों की संख्या 3.8 करोड़ से दोगुनी होकर 7.78 करोड़ हो गई है, वित्त वर्ष 23 -24 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 6.38 लाख करोड़ रुपये से तीन गुना बढ़कर 19.58 लाख करोड़ रुपये हो गया। व्यवसायियों को भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए तेलीबाग को व्यापार-व्यवसाय का क्षेत्र बताया।

इस से पहले वरदानी हनुमान मंदिर से शुरू होकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ी सरोजनीनगर संकल्प यात्रा का जगह – जगह, शंख, घड़ियाल, ढोल और नगाड़ों की ध्वनि के बीच फूल माला से स्वागत होता रहा। करीब के किलोमीटर लम्बी पदयात्रा के दौरान 14 से अधिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, तारा शक्ति केन्द्रों की मातृ शक्ति तथा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, शिव शंकर विश्वकर्मा, केके श्रीवास्तव एवं उनकी टीमें, निगम पार्षद के एन सिंह, बृजमोहन शर्मा, रजनी अवस्थी व संजीव अवस्थी, द्रौपदी रावत व मनोज रावत एवं उनकी टीमें तारा शक्ति केंद्र की मातृशक्ति अपर्णा भारती, आरती भास्कर, बबिता सिंह, प्रेमा भट्ट, सुमनलता, रिंकी प्रजापति, रीना उपाध्याय व अन्य, पर्वतीय समाज से डी डी नाडियाल, बी डी जोशी, जसवंत सिंह, प्रेम गिरी, गिरीश चंद्र पांडेय, जानकी अधिकारी, लक्ष्मण सिंह धामी, भूपाल सिंह मेहता मोहन भट्ट व अन्य, गोरखा समाज से विमल सिंह राणा, पूरन थापा, चंदन सिंह, राजेश कुमार व अल्पसंख्यक समाज से शेर अली खान, शाहदाब आलम, ज़हीर रैनी, मुबारक रैनी, मोहम्मद अनीश आदि ने अपनी टीमों के साथ पदयात्रा का स्वागत किया।

आदर्श व्यापार मंडल तेलीबाग से राजन मिश्रा, राजू बाजपेई, आलोक गोयल, राजेश चावला, बजरंग लोधी, ब्रजभान सिंह रिंकू, आंचल साहू और अन्य व्यापारीगण भूतपूर्व सैनिक समाज से कर्नल दया शंकर दुबे, हुकुम सिंह बिष्ट व अन्य मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारी माधवी देवी, नीता दीक्षित, साधना गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों पदयात्रा का स्वागत अभिनन्दन किया।