अलीगंज अग्निकांड के पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

Lucknow
  • अलीगंज अग्निकांड के पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, आर्थिक सहायता का किया ऐलान

लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर राजधानी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली और अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके बाद वह किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचे और वहां भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है और प्रदेश सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।