UP:अवकाश वाले दिन नहीं कटेंगे कनेक्शन, जीरो बैलेंस पर चलेंगे मीटर

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर मुख्यमंत्री ने एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस कमेटी की रिपोर्ट आने तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर धारकों को कुछ राहत मिल गयी है। रिपोर्ट आने तक अवकाश के दिनों में कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे और न ही जीरो बैलेंस होने पर सप्लाई बंद की जाएगी। इन आदेशों […]

Continue Reading

तेज तर्रार आईएएस ईशान प्रताप अब बाराबंकी के नए डीएम

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह अब बाराबंकी के नए जिला अधिकारी होंगे। वर्तमान जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। शासन के निर्देश अनुसार बाराबंकी में लंबे समय तक तैनात रहे डीएम शशांक त्रिपाठी ने अपनी कार्यशैली से अलग छाप छोड़ी। बाराबंकी भेजे गए आईएएस ईशान प्रताप को […]

Continue Reading

डीडीपुरम में हालात बद से बदतर: उफन रहे सीवर, घरों के आगे जमा हो रहा गंदा पानी

सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर के डीडीपुरम में एक महीने से निर्माण कार्य चल रहे हैं। सीवर लाइन भी डाली जा रही है। बीबीएल स्कूल के समीप रिहायशी मकानों की मुख्य सीवर लाइन को निर्माणाधीन कार्य के दौरान बंद करने से काफी समय से गंदा व बदबूदार पानी घरों के सामने जमा हो रहा […]

Continue Reading

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नहीं कटेगी बिजली… तकनीकी जांच तक पुराने मीटर बदलने पर रोक

प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर बढ़ते विवाद के बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में पुराने मीटरों को स्मार्ट/प्रीपेड मीटर से बदलने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शक्ति भवन, लखनऊ में अधिकारियों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक के बाद यह निर्देश जारी […]

Continue Reading

‘अपना और अपनों का ख्याल रखें’… यूपी में भीषण गर्मी को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम जारी किया खास संदेश

लखनऊ। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक और जागरूकता से भरपूर संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने जहां मौसम के बदलते चक्र और उसके प्रभावों पर चिंता जताई, वहीं सरकार की तैयारियों और नागरिकों के लिए जरूरी सावधानियों का भी विस्तार से […]

Continue Reading

वाराणसी में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, गंगा एक्सप्रेसवे से पहले देगें बड़ी सौगात

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 अप्रैल को बरेका में ‘नारी शक्ति महोत्सव’ का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को वाराणसी में आगामी 28 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों […]

Continue Reading

लगातार बढ़ता लोड जिले की विद्युत व्यवस्था : बुरी तरह प्रभावित

गर्मी के चलते लगातार बढ़ता लोड जिले की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित करने लगा है। पिछले 15 दिनों में लोड और ओवर हीटिंग के चलते जिले में करीब 52 ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो गए, जिससे कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इनमें शहरी क्षेत्र में तीन और ग्रामीण क्षेत्र […]

Continue Reading

ASP Transfer: यूपी में 44 एएसपी के ट्रांसफर, जानिए किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग

यूपी की कानून-व्यवस्था को चाक चौबंद रखने को लेकर योगी सरकार ने रविवार देर रात एएसपी स्तर के 44 प्रांतीय पुलिस अधिकारियों (पीपीएस) का ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा कई प्रशासनिक अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मनोज कुमार गुप्ता को पीटीसी सीतापुर, चित्रकूट में तैनात अरविंद कुमार वर्मा द्वितीय […]

Continue Reading

यूपी में फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, 40 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, 15 जिले के बदले गए डीएम

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार, 15 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। इन सभी कुल 40 IAS सीनियर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अन्नपूर्णा गर्ग को बनाया गया श्रावस्ती का डीएम तबादलों में गौरांग राठी को […]

Continue Reading

Bareilly: एक हजार हेक्टेयर में विकसित होगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, भूमि क्रय की प्रक्रिया होगी शुरू

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए आंवला तहसील के भमौरा सहित दस गांवों की चिह्नित की गयी 1004 हेक्टेयर भूमि का शुक्रवार को उप्र एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल अथॉरिटी (यूपीडा) की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चिह्नित भूमि को इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए उपयुक्त पायी। टीम में शामिल अधिकारियों ने किसानों से भूमि क्रय करने की प्रक्रिया […]

Continue Reading