यूपी के स्कूलों में 15,613 आंगनबाड़ी केंद्रों का स्थानांतरण,15 अगस्त तक शिफ्टिंग के निर्देश

लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के तहत उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के 15,613 आंगनबाड़ी केंद्रों को परिषदीय विद्यालय परिसरों में स्थानांतरित किया जाएगा। ये वे केंद्र हैं, जो स्कूलों से 200 मीटर की दूरी के भीतर होने के बावजूद वर्तमान में अलग भवनों […]

Continue Reading

Raebareli News : राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित दौतरा प्राथमिक विद्यालय के सामने जलभराव, 145 बच्चों की पढ़ाई पर संकट

स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने और मुख्यमंत्री से सम्मानित होने वाला प्राथमिक विद्यालय दौतरा आज प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। रायबरेली जनपद के महराजगंज विकास खंड का यह इकलौता विद्यालय स्वच्छता के मामले में नजीर माना जाता है, लेकिन इसके ठीक सामने मुख्य मार्ग पर पसरा कीचड़ और पानी […]

Continue Reading

साइकिल पर निकले 50 डॉक्टर, लखनऊ में दिया स्वस्थ हड्डियों और मजबूत जोड़ों का संदेश

लखनऊ: राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस के अवसर पर लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने गुरुवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में साइक्लोथॉन का आयोजन किया। कार्यक्रम के जरिए लोगों को हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। साइक्लोथॉन में लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसायटी के करीब […]

Continue Reading

जौनपुर में बारिश का कहर: खुले गड्ढे में भरे पानी में डूबे दो मासूम, 6 और 5 साल के बच्चों की मौत

जौनपुरः जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में ‘सबमर्सिबल पंप’ लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की बुधवार शाम मौत हो गयी। मड़ियाहूं के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर निवासी अच्छेलाल उर्फ पप्पू गौतम ने ‘सबमर्सिबल पंप’ लगाने के लिए मंगलवार को बोरवेल […]

Continue Reading

Barabanki News: स्कूल जा रहे दो मासूमों पर गिरी जर्जर दीवार, दोनों की मौत; तीन बच्चे गंभीर

बाराबंकी,  : दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में उस समय हुआ, जब बच्चे रोज की तरह स्कूल के लिए निकले थे। बताया जा रहा […]

Continue Reading

कानपुर : मर्चेंट नेवी ऑफिसर सागर का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

 रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले शहर के होनहार सागर गुप्ता का शव बुधवार को 19वें दिन शास्त्रीनगर स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। बेटे का शव देखकर वृद्ध मां बेसुध होकर गिर पड़ी। पत्नी की चीखों से कोई अपने आंसू नहीं रोक सका। पड़ोसियों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। हालांकि सागर की […]

Continue Reading

पति ने बॉयफ्रेंड से कराई 5 बच्चों की मां की शादी, 21 साल पहले जिससे लव मैरिज की, आज उसे कोई और आ गया पसंद

यूपी के संत कबीरनगर में एक असामान्य घटना में एक शख्स ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की कथित रूप से उसके प्रेमी से शादी करा दी। दरअसल, शख्स ने अपनी पत्नी का कुछ वक्त से दूसरे शख्स के साथ प्रेम संबंध होने का दावा किया था। जान लें कि यह घटना धनघटा तहसील के […]

Continue Reading

सो रहा था परिवार, अचानक भरभराकर गिर गया 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत; प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के महुली गांव में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 100 वर्ष पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में सो रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक सुरक्षित बच गया है। घटना की […]

Continue Reading

युवक की हत्या में साजिश रचने के आरोप में पूर्व प्रेमिका का भाई गिरफ्तार, इंस्टा पर शेयर हुआ था ‘मार दिया’ का स्टेटस

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हिंदू युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांट कस्बे के हिंदू युवक गौतम मौर्य की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने उसकी पूर्व प्रेमिका के भाई को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि […]

Continue Reading

दिन-दहाड़े धान के खेत में घुसे दो हाथी, गजमित्रों ने हाका लगाकर जंगल खदेड़ा; फसल रौंदे जाने से किसान सहमे

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले स्थित कातेरीनाघाट वन प्रभाग में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कातेरीनाघाट के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत नवीनपुरवा गांव में बीती शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिन-दहाड़े मल्ज्यूरिया ग्रुप के दो जंगली हाथी अचानक धान के खेतों में घुस आए। हाथियों को खेत में फसल चरते […]

Continue Reading