ब्रज में बसपा को लगा तगड़ा झटका, जानिए क्या कहता है आंकड़ा

Agra Zone

(www.arya-tv.com) भाजपा की आंधी और सपा-गठबंधन के प्रयोग से बसपा ब्रज में बसपा का तगड़ा झटका लगा है। आगरा-अलीगढ़ मंडल की 40 में से एक भी सीट हाथी दौड़ नहीं सका। तीन विधानसभा चुनाव में बसपा का ग्राफ 11 से शून्य पर आ गया है। 2017 में केसरिया लहर में भी दोनों मंडलों में दो सीटें जीतने वाली बसपा का किला इस चुनाव में पूरी तरह से ढेर हो गया।

बसपा ने दोनों मंडलों की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। मगर, एक भी लड़ाका रंग नहीं जमा पाया। अलीगढ़ की सात विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर तीसरे और दो सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे हैं। हाथरस की तीन सीटों में से एक सीट पर दूसरे, दो सीटों पर तीसरे, मथुरा की पांच सीटों में से एक सीट पर दूसरे, चार सीटों पर तीसरे, मैनपुरी-एटा की चार-चार सीटों में सभी पर तीसरे, कासगंज की तीन सीटों में तीसरे, फिरोजाबाद की पांच सीटों में तीसरे और आगरा की नौ सीटों में से तीन पर दूसरे और छह सीटों पर तीसरे नंबर पर रही।

2017 में ये रही थी स्थिति

  • 02 सीटों पर दर्ज की थी विजय (मथुरा की मांट व हाथरस की सादाबाद)
  • 15 सीटों पर दूसरे नंबर पर
  • 22 सीटों पर तीसरे नंबर पर
  • 01 सीट पर चौथे नंबर पर

2012 में ये थी स्थिति

  • 11 सीटों पर पार्टी ने विजय दर्ज की
  • 22 सीटों पर दूसरे नंबर पर
  • 05 सीटों पर तीसरे नंबर पर
  • 02 सीटों पर चाैथे नंबर पर

अलीगढ़ की एक भी सीट नहीं थी। हाथरस की सिकंदराराऊ और हाथरस शहर, मथुरा की गोवर्धन, फिरोजाबाद की टूंडला, कासगंज की अमांपुर के साथ ही आगरा की एत्मादपुर, छावनी, ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़ और फतेहाबाद सीट पर बसपा ने विजय पताका फहराया था।