सपा चीफ अखिलेश यादव को भेंट की गई परशुराम की प्रतिमा

UP

(www.arya-tv.com)समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कार्यालय में ढाई घंटे पांच पार्टी के ब्राह्मण नेताओं के साथ चर्चा की। अखिलेश यादव को भगवान परशुराम की प्रतिमा पूर्व विधायक संतोष पांडेय समेत अन्य नेताओं ने भेंट की। बैठक में प्रदेश में ब्राह्मण जोड़ों अभियान को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रबुद्ध (ब्राह्मण) सम्मेलन समाजवादी पार्टी के नेता करेंगे। अखिलेश के साथ बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे अभिषेक मिश्रा, सनातन पांडेय और संतोष पांडेय मौजूद रहे।

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि, अब जनता में अपनी कारगुजारियों के प्रति व्यापक आक्रोश को देखते हुए। भाजपा सरकार बदहवाशी में ऊटपटांग घोषणाएं करके जनता को भ्रमित करने का तानाबाना बुन रहे हैं, लेकिन भाजपा को इस सबसे कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

सपा भी करेगी प्रबुद्ध सम्मेलन, सिद्धार्थनगर में होगा पहला आयोजन
बहुजन समाज पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी भी ब्राह्मणों को जोड़ने में जुट गई है। समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण नेता अब जिलेवार प्रबुद्ध सम्मेलन करेंगे। पहला सम्मेलन सिद्धार्थनगर जिले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे की अगुवाई में 22 अगस्त को कराया जाएगा। इसके बाद 23 अगस्त को बलिया के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सनातन पांडे की अगुवाई में प्रबुद्ध सम्मेलन होगा। 22 अगस्त मऊ जिले में कराया जाएगा।

ब्राह्मण सम्मेलन कराए जाने की जिम्मेदारी निभाने वाले संतोष पांडेय का कहना है कि, आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संतोष पांडेय ने कहा कि, ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार और उनके ऊपर हो रहे हमले व अन्याय के खिलाफ बीते 4 साल से पूरे देश भर में अभियान चला रहे हैं। अखिलेश यादव की मुलाकात के दौरान ब्राह्मण नेताओं ने परशुराम का चित्र भेंट कर अखिलेश यादव का अभिनंदन किया है।

लखनऊ में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

पूर्व मंत्री मनोज पांडे ने कहा लखनऊ में ब्राह्मण समाज का भव्य कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने का कार्यक्रम जारी है। मनोज पांडे ने कहा कि, अब तक प्रदेश के 16 जिलों में भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई जा चुकी हैं। विकास के नाम पर ही हम 2022 के चुनाव में जा रहे हैं। पिछले छह महीनों में हम 57 जिलों का दौरा कर चुके हैं।

भाजपा सरकार में कोई काम ना धाम व सत्ता की मदहोशी में पड़े

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा खेल तमाशों वाली अजीब पार्टी है। साढ़े चार वर्ष भाजपा सरकार ने समाजवादी विकास कार्यों के सहारे ही बिता दिए। कोई काम न धाम बस सत्ता की मदहोशी में पड़े रहे। सच तो यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की गिनाने लायक एक भी उपलब्धि नहीं है। विकास अवरुद्ध है पर समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर भाजपा सरकार झांसा दर झांसा जारी है। भाजपा की यह धोखेबाजी भारतीय राजनीति को शर्मिन्दा करती है।