निकाय चुनाव प्रचार चरम पर, कहीं बाइक, कहीं रथ तो कहीं हाथ जोड़ नजर आएं डॉ. राजेश्वर

Lucknow
  • सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने थामी निकाय चुनाव प्रचार की बागडोर, प्रत्याशियों के लिए किया धुआंधार प्रचार
  • जनता के प्रचंड व अभूतपूर्व समर्थन से नगर निकाय चुनाव में जीतेगी भाजपा : डॉ. राजेश्वर सिंह
  • डॉ. राजेश्वर सिंह के रोड शो में दिखा जनता का हुजूम, स्नेह व सम्मान देख सरोजनीनगर विधायक हुए अभिभूत

लखनऊ। जैसे-जैसे नगर निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह निकाय चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। शनिवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर के कई हिस्सों में मैराथन रोड शो निकाले। कभी पदयात्रा, कभी बाइक तो कभी जीप में, डॉ. राजेश्वर सिंह ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ रोड शो में शामिल हुए कार्यकर्ता और आमजन थिरकते नजर आए।

जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ता गया, लोग इस रोड़ शो से जुड़ते गए। यहीं नहीं सड़कों के किनारे, दुकानों और अपनी छतों पर खड़े लोग भी भाजपा का पूर्ण समर्थन करते दिखे। इस रोड़ शो के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता का पूरी विनम्रता से अभिवादन किया और पुष्पवर्षा कर सभी का उत्साह व मनोबल बढ़ाया। आते-जाते लोगों ने रुक-रुक कर रोड शो की भव्यता को निहारा। इस रोड़ को जनता का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। डॉ. राजेश्वर सिंह ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आवाहन किया।

शनिवार को उन्होंने शारदा नगर प्रथम वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी हिंमाशु अंबेडकर और इब्राहिमपुर ​प्रथम वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी बृजमोहन शर्मा के समर्थन में भव्य रोड शो निकाला। उन्होंने इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी दीप्ति खरवार, खरिका द्वितीय वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी रजनी अवस्थी और खरिका प्रथम वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी केएन सिंह के लिए जनसमर्थन जुटाया।

इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने पार्टी की नीतियां व योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन व समृद्धि का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों, निष्ठा और नियत पर जनता को विश्वास है। जनता का उत्साह बता रहा है भाजपा के सभी प्रत्याशियों की प्रचंड जीत तय है। उन्होंने कहा कि हम लखनऊ को देश की सबसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए संकल्पित हैं। अं​त में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर प्रथम वार्ड श्यामेंद सिंह के आवास पर चाय पर चर्चा की और क्षेत्रवासियों के साथ आगामी चुनाव भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की रणनीतियां पर चर्चा की।