बिग बॉस ने पूजा को दी मुबारकबाद, पूजा भट्ट बनीं बिग बॉस की नई कप्तान

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) जियो स्टूडियो के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव फिलहाल इस हफ्ते की कप्तानी की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अविनाश सचदेव ने बड़ी चालाकी से एल्विश के साथ साथ अभिषेक मल्हान, आशिका भाटिया, मनीषा रानी और जिया शंकर को भी कप्तानी की रेस से बाहर कर दिया था ।यही वजह है। कि बिग बॉस ने बाकी बचे कंटेस्टेंट्स फलक नाज, पूजा भट्ट, बेबीका ध्रुवे और जद हदीद के बीच कप्तानी का टास्क घोषित कर दिया, लेकिन इस टास्क के संचालन की जिम्मेदारी उन्होंने फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान के कंधों पर सौंप दी।

अभिषेक और उनकी टीम ने शुरुआत में ही तय कर लिया था कि उन्हें पूजा भट्ट को कप्तान बनाना है। बिग बॉस ने दिए हुए टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को उन्हें दिए गए बोर्ड पर मिट्टी यानी क्ले से शो का लोगो यानी बीबी साइन बनाना था। संचालक जिसका लोगो अप्रूव करें उन्हें कप्तानी की रेस से किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर करने का मौका दिया गया था।

पूजा ने किया बेबीका को बाहर

सबसे पहले अभिषेक ने बतौर बेस्ट परफॉर्मर पूजा भट्ट का नाम लिया और पूजा ने बेबीका को कप्तानी से बाहर कर दिया। इस एक राउंड में ही नहीं बल्कि पूरे टास्क में लगातार अभिषेक पूजा भट्ट को बेस्ट परफॉर्मर घोषित करते रहे और वो एक-एक कंटेस्टेंट्स को कप्तानी की दावेदारी से बाहर करती गईं। आखिरकार संचालक ने उन्हें घर का कप्तान घोषित कर दिया और बिग बॉस ने भी पूजा को मुबारकबाद दी।

पूजा भट्ट है शो की सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट?

बिग बॉस के घर में दो ग्रुप जरूर है लेकिन दोनों ही ग्रु  प पूजा भट्ट को काफी पसंद करते हैं। यही वजह है। कि सभी को लगता है। पूजा भट्ट एक अच्छी कप्तान हो सकती है। कुछ दिन पहले इस जिम्मेदारी को टालने वाली पूजा ने भी कप्तानी में दिलचस्पी दिखाई थी। अब कप्तान बनने के बाद क्या पूजा ये जिम्मेदारी सही तरह से निभा पाएंगी या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।