भूमि पूजन के लिए तैयार है अयोध्या, पहुँच गए हैं पीएम मोदी

# ## Lucknow National UP

आर्य टीवी डेस्क। अयोध्या सजकर पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12.44 बजे का है। पूरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। सेक्यूरिटी कोड से एंट्री का प्रबंध किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम…

9:35 AM: दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होंगे
• 10:35 AM: लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
• 10:40 AM: हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए रवाना.
• 11:30 AM: अयोध्या के साकेत कॉलेज हेलिपेड पर आगमन
• 11:40 AM: हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन
• 12:00 PM: राम जन्मभूमि पर रामलला के दर्शन
• 12:15 PM: राम मंदिर प्रांगण में पौधारोपण
• 12:30 PM: भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू
• 12:40 PM: राम मंदिर का शिलान्यास
• 1:10 PM: राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक
• 2:05 PM: साकेत हेलिपेड के लिए रवाना
• 2:20 PM: लखनऊ के लिए रवाना