कांग्रेस में शामिल होने पर बुरी तरह से ट्रोल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, जानें क्या बोली ये बात

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) जल्द ही देश के राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां हर तरह से जोर आजमाइश कर रहे हैं। इतना ही नहीं विधानसभा चुनावों के लिए पार्टियों को फिल्मी सितारों का भी सपोर्ट मिल रहा है। इस कड़ी में अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी का भी नाम शामिल हो गया है।

जी हां, रानी चटर्जी ने भी अब अपना राजनीतिक सफर शुरू करने का फैसला किया है। यही वजह है जो अभिनेत्री हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। रानी चटर्जी ने कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी खुद दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर खुद के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी है। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस में शामिल होने पर रानी चटर्जी को ट्रोल कर रहे हैं। akashra_singh_official_fans नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने उनकी तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, ‘इस पार्टी से हार जाओगी।’ saketdham_6425 ने लिखा है, ‘डूबती नैया में सवार हो गईं।