देश की 95% जनता डीजल-पेट्रोल का उपयोग नहीं करती:उपेन्द्र तिवारी

# ## UP

(www.arya-tv.com)खेल युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, जालौन के उरई में आजादी के 75वें साल पर अमृत महोत्सव समारोह में संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए आए हुए थे। उन्होंने वहां पर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मंत्री ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी द्वारा विकास की गंगा बह रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि सरकार मुफ्त शिक्षा, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन दे रही है। किसी भी प्रकार की कोई चीज डीजल-पेट्रोल से नहीं वसूल की जा रही है। लोगों की योगी और मोदी सरकार में आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम बहुत कम हैं। इस हिसाब से पेट्रोल-डीजल और महंगा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की 95% जनता डीजल-पेट्रोल का उपयोग नहीं करती है। कुछ ही लोग डीजल-पेट्रोल का उपयोग करते हैं। देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। विपक्ष इसका प्रोपेगैंडा बनाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों की आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से डीजल-पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं।

बयान पर आक्रामक हुआ पूरा विपक्ष

पेट्रोल के दाम अभी भी कम होने के बयान पर विपक्ष ने हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपाई मंत्री ने कहा कि, अब मंत्री को भी पड़ेगी क्योंकि जनता को पैदल कर देगी। सच्चाई तो ये है कि 95 प्रतिश जनता को भाजपा की जरूरत नहीं है। तो वहीं भाजपा सरकार के कभी सहयोगी रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकार राजभर ने कहा कि, मंत्री बढ़ती महगांई पर गजब का ज्ञान दिया मुटठी भर लोग पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल करते है।