(www.arya-tv.com)ABVP द्वारा लखनऊ दक्षिण का जिला अभ्यास वर्ग अवध गर्ल्स डिग्री कालेज में छात्र—छात्राओें और शिक्षकों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। जिसमें एबीवीपी के अवध और जिला लखनऊ विभाग संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समाजिक रूप से शिक्षा और समाज के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एबीवीपी की प्रांत अध्यक्ष प्रो.नीतू सिंह, जिला प्रमुख डॉ.विवेक त्रिपाठी, जिला संयोजक वैभव कनौजिया ने मॉ सरस्वती और विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके दीप प्रज्जवलित किया।
कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष नीतू सिंह ने छात्र—छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक,अनुशासित और सैद्धांतिक रहकर ही देश के पुनर्निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने अभ्यास वर्ग की भूमिका को बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए छात्र—छात्राओं को पूर्णाक की ओर,ध्येय यात्रा, बिंग ऑफ फायर पुस्तक पढ़ने की सलाह दी।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख विवेक त्रिपाठी ने कहा की सभी लोगों को अपने मन में देश के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए। उन्होंने महर्षि अरविन्द की बातों को बताते हुए कहा कि सच्चा देश भक्त वही है जो अपने देश के प्रति जीने और मरने की भावना से कार्य करता है। उन्होंने एबीवीपी के उद्देश्य और उसकी गतिविधियों की जानकारी हुए छात्र एकता को देश के पुनर्निर्माण में कार्य करने का आह्वान किया।
इसके साथ ही विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव कहा कि एबीवीपी लगातार शिक्षा और समाज के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने छात्र—छात्राओं को शिक्षा और समाज के क्षेत्र में एबीवीपी के अनुभवों को विस्तार से साझा किया।
कार्यक्रम में ABVP विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, लखनऊ महानगर की अध्यक्षा डॉ.भुवनेश्वरी भारद्वाज, क्षेत्रीय छात्रा कार्य प्रमुख डॉ.इश्दीप, महानगर महामंत्री अभिनव सिंह, महानगर उपाध्यक्ष कैप्टन डॉ.राजश्री शुक्ला, जिला संगठन मंत्री रजत सिंह रैकवार, महानगर सहमंत्री सुभम खरे, नगर अध्यक्ष डॉ.बालेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ.अजय शुक्ला, बृजेश कुमार मिश्रा, महामंत्री अनमोल सिंह, सोनाली, आशीष सिंह, शांतुल शुक्ला, विशाल शुक्ला,शिखर त्रिवेदी, उज्जवल, शुभम सेंगर, सुधाकर, अनमोल, वैभव, विशाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।