अधिवक्ताओं को ₹5 लाख कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस का सुरक्षा कवच, डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Lucknow

लखनऊ। प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को ₹5 लाख की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा प्रदान किए जाने की घोषणा पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।

  • 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि इसी आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए व्यापक बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

  • गंभीर बीमारी के इलाज में बनेगा बड़ा सहारा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं के लिए ₹5 लाख की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा एक बड़ा सामाजिक सुरक्षा कवच है। गंभीर बीमारी या अचानक उत्पन्न स्वास्थ्य संकट की स्थिति में महंगे उपचार का खर्च परिवार पर आर्थिक बोझ न बने, इसके लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण साबित होगा।