राइडर ने नहीं पहना था हेलमेट, OLA को मिली नोटिस

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) वाराणसी में एक यूजर की शिकायत पर OLA कंपनी को नोटिस थमा दी गई है। OLA कंपनी के बाइक राइडर ने हेलमेट पहनने से इंकार कर दिया था। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) विकास श्रीवास्तव ने यूजर के कंप्लेन पर OLA कंपनी के मुख्यालय को कड़े शब्दों में नोटिस भेजा है।

यह कंप्लेन ‘सत्या फाउंडेशन’ के सचिव चेतन उपाध्याय ने की है। चेतन उपाध्याय ने कहा, मैं एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने लंका जा रहे थे। रामनगर से लंका जाने के लिए उन्होंने OLA बाइक बुक किया। नियम के मुताबिक, बाईक पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होता है। मैं खुद अपना हेलमेट घर से लेकर बाहर आया और बाइक पर बैठा।”

मैंने कभी जीवन में नहीं लगाया हेलमेट

चेतन उपाध्याय ने कहा कि वन टाईम पासवर्ड (OTP) बताने के बाद मैंने देखा कि राइडर ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसकी वजह पूछने पर उसने कहा, मैंने अपने जीवन में कभी भी हेलमेट नहीं लगाया। और आगे भी नहीं लगाएगा। इसके बाद चेतन उस बाइक से उतर कर कैंसिल कर दिया। बाइक का नंबर UP 65 BC – 2520 था। उसकी फोटो लेने की कोशिश किए तो उसने बद्तमीजी की।

कंप्लेन के महज एक घंटे में हुई कार्रवाई

इसके बाद चेतन ने ACP ट्रैफिक विकास श्रीवास्तव को फाेन पर इस घटना की जानकारी दी। ACP के CUG नंबर पर लिखित शिकायत की। चेतन ने बताया कि इसके बाद महज घंटे भर में ही OLA कंपनी को इस कृत्य के लिए नोटिस मिल गई। नोटिस में कहा गया है कि OLA कंपनी द्वारा अपने सभी चालकों को यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों (सीट बेल्ट, हेलमेट आदि) के प्रति जागरूक किया जाए। अनिवार्य रुप से नियमों का पालन करने वाले कर्मियों और चालकों को ही नियुक्त या संबद्ध करना सुनिश्चित करें। यदि भविष्य में आपके दोपहिया या चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ शिकायत मिली, तो मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।