भाजपा नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ

Lucknow

(www.arya-tv.com)सरोजनीनगर दक्षिण दो भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा के संयोजन में सरोजनीनगर दक्षिण दो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भोज आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नगर के महामंत्री पुष्कर शुक्ला,सांसद और केन्द्र में मंत्री कौशल किशोर,विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह का स्वागत किया गया। सभी ने आगामी 2024 के चुनाव में भाजपा को ​पुन:जीत दिलाने का संकल्प लिया और आपस में चर्चा की।

इस कार्यक्रम के भाजपा नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केन्द्र में 2024 में मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर केन्द्र में प्रदेश में हुए विकास का प्रचार प्रसार की बातें बतायी। इसी के साथ पुष्कर शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।