PM Narendra Modi का Twitter Account हुआ हैक, हैकर ने ट्वीट कर लिखी ये बात

# ## International

(www.arya-tv.com) 12 दिसंबर को ​सुबह के 2 बजकर 11 मिनट पर ऐसा हुआ। ​जिसकी चर्चा हर तरह हो रही है। देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी के Twitter हेंडल पर साइबर अटैक हुआ है। हैकर्स ने प्रधानमंत्री पीएम नरेद्र मोदी के आधिकारिक Twitter Account में सेंध लगा दी है। पीएम नरेद्र मोदी Twitter Account को ​हैक कर बिटकॉइन को लेकर ऐसा ट्वीट किया ​जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। हालकि कि अब पीएम मोदी का Twitter हेंडल को फिर से सुरक्षित कर लिया है।

पीएम मोदी का Twitter हेंडल को हैक कर एक ट्वीट किया गया जिसमें दावा करते हुए लिखा गया कि भारत ने आधिकारिक रुप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी गई है। सरकार ने आधिकारिक रुप से 500​ विटकॉइन खरीदे है और देश के सभी ना​गरिकों को बांट दिया है। जैसे ही नरेंद्र मोदी के Twitter से ट्वीट किये गए तो लोगों ने स्क्रीन शॉट शेयर करना शुरु कर दिया। लोग हैरान थे कि पीएम मोदी का Twitter Account कैसे है​क हो सकता है। हालकि दो मिनट बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।