रसूखदारों पर एक्शन कब होगा, छोटी मछलियों पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा;वरुण

# ## UP

(www.arya-tv.com)पीलीभीत के BJP सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। UPTET का पेपर लीक होने पर कहा कि इस दल की छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कोई काम नहीं चलेगा। बल्कि उन राजनैतिक व शिक्षा माफिया पर शिकंजा कसना चाहिए जिन्होंने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

आखिर रसूखदारों पर एक्शन कब

वरुण गांधी ने कहा कि आखिर रसूखदारों पर एक्शन कब होगा। ज्यादातर शिक्षण संस्थानों के मालिक राजनैतिक रसूखदार है। बता दें कि कृषि कानून और किसानों के मुद्दे पर भी वरुण गांधी सरकार के खिलाफ असहज स्थिति उत्‍पन्‍न कर चुके हैं। अब उन्‍होंने UPTET परीक्षा रद्द होने के मसले पर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले भी वरूण गांधी भाजपा को किसानों के मुद्दे पर कई चिट्‌ठी लिख चुके हैं।

कृषि नीति पर पुनर्चिंतनसबसे बड़ी जरूरत

वरूण गांधी ने किसान के फसल जलाने पर BJP को घेरा था। उत्तर प्रदेश के किसान श्री समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी। इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी जरूरत है। पिछले दिनों ही वरूण गांधी तीन कृषि कानूनों को लेकर मुखर हैं। क्योंकि पीलीभीत तराई का क्षेत्र है और जहां किसान काफी निर्णायक हैं।