मलाइका ने शेयर की कुछ ऐसी तस्वीर, अर्जुन ने मांग लिया फोटो क्रेडिट

Fashion/ Entertainment

मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयार्क में मस्ती कर रही हैं। उनके साथ अर्जुन कपूर भी हैं। सोशल मीडिया पर यह जोड़ी छायी हुई है। मलाइका ने एक पोल को पकड़कर फोटो खिंचवाई है। इसके वायरल होते ही अर्जुन कपूर ने मांग की है कि उन्हें इस फोटो का क्रेडिट दिया जाना चाहिए।

मलाइका आजकल न्यूयार्क में अर्जुन कपूर के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। वह लगातार अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

वायरल फोटो में मलाइका ने व्हाइट टाॅप से साथ मल्टी कलर की एक जैकेट पहनी है। इस ड्रेस में वह जबरदस्त लग रही हैं। लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि खबरे आ रही हैं कि अर्जुन और मलाइका जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि अर्जुन शादी की खबरों को गलत बताते रहे हैं। लेकिन उन्होंने मलाइका संग अपने रिश्ते को स्वीकार जरूर कर लिया है।