कमाई में 100 करोड़ रु. क्लब में शामिल विराट, रोहित और डिविलियर्स खेल रहे मैच

Game Uncategorized

(www.arya-tv.com)IPL का आगाज हो चुका है। पहले मैच में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने है। इस मैच में 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो IPL में अब तक 100 करोड़ की कमाई कर चुके हैं। इनमें विराट, रोहित और एबी डिविलियर्स शामिल हैं। मुंबई के कैप्टन इस सीजन के खत्म होने के साथ ही 146 करोड़ रुपए कमा लेंगे। IPL से कमाई के मामले में CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं। कमाई से हमारा मतलब हर सीजन में IPL सैलरी से कमाई गई रकम है।

100 करोड़ रु. कमाने वाले पहले विदेशी हैं डिविलियर्स
साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स इस सीजन में खेलने के साथ ही IPL में 100 करोड़ रुपए कमाने वाले पहले विदेशी प्लेयर बन गए हैं। उन्हें RCB ने 11 करोड़ रुपए कीमत के साथ रिटेन किया था। डिविलियर्स ने पिछले सीजन तक लीग से 91.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 14वें सीजन के बाद उनकी कमाई 102.5 करोड़ रुपए हो जाएगी। डिविलियर्स ने IPL में इस मैच से पहले तक 169 मैच खेले। जिसमें 40.40 की औसत से 4849 रन बनाए।

डिविलियर्स दिल्ली और बेंगलुरु की ओर से खेले
साउथ अफ्रीकी प्लेयर डिविलियर्स ने IPL में 2008 से आगाज किया था। वे अपना पहला सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) के लिए खेले थे। दिल्ली ने उन्हें 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। तीन सीजन के बाद 2011 में वे RCB से जुड़े और तब से अब तक इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। RCB ने उन्हें 5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

डिविलियर्स 100 करोड़ रु. कमाने वाले ओवरऑल चौथे प्लेयर
डिविलियर्स से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट और रोहित इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। धोनी अकेले खिलाड़ी हैं, जिनकी कमाई इस सीजन के बाद 150 करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाएगी। धोनी पिछले सीजन तक 137 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। वे कमाई के मामले में अभी भी सबसे आगे हैं।

धोनी इस सीजन के बाद 152 करोड़ रुपए कमा लेंगे
2018 में CSK की वापसी के बाद धोनी को रिटेन किया गया। CSK धोनी को एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देती है। इसी के साथ वे 152 करोड़ रुपए कमा लेंगे और 150 करोड़ के सैलरी मार्क को छूने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

रोहित और कोहली भी 140+ करोड़ रुपए कमा लेंगे
रोहित ने इस IPL से पहले तक 131 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। उनकी एक सीजन की सैलरी कैप 15 करोड़ रुपए है। इस सीजन में खेलने के साथ ही वे 146 करोड़ रुपए कमा लेंगे। वहीं, कोहली अब तक 13 सीजन में 126 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देती है। 14वें सीजन में खेलने के साथ ही वे 143 करोड़ रुपए कमा लेंगे।