संत रविदास के दर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टेका मत्था टेका, जानें क्या है पूरा मामला

Gorakhpur Zone UP

वाराणसी(www.arya-tv.com) संत रविदास की जयंती पर समारोह में संत रविदास के दर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पहुंच गए। यहां उन्होंने मत्था टेका और पूजा अर्चना करने पहुंचे। वहीं, यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंचेंगी। इनके बाद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मत्था टेकने यहां पहुंचेंगे।

शुक्रवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी कांग्रेस महासचिव के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। इसके पूर्व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव बाजीराव खाड़े और मुख्य सचिव जुबैर खां बनारस पहुंचे।

उन्होंने दिल्ली से आए सुरक्षा कर्मियों संग बैठक की। उसके बाद रविदास मंदिर गए। जहां मंदिर प्रबंधन के साथ उन्होंने वहां के प्रबंध को देखा। उसके बाद वह सुरक्षा कर्मियों के साथ प्रियंका गांधी का रूट देखने एयरपोर्ट गए। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका जगह जगह स्वागत किया। स्थानीय पदाधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों को मुलाकात करने वालों की सूची सौंपी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी गुरुवार को पूर्वांचल के तीन दिन के दौरे पर आए थे। आज उनका अखिरी दिन है। वह 11 बजे करीब संत रविदास मंदिर में मत्था टेकने आएंगे। इसके पहले वह गुरुवार को जौनपुर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए। फिर शुक्रवार को मिर्जापुर का दौरा किया।