मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेरठ के किसानों से करेंगे बात, तैयारियों में जुटे लोग

Meerut Zone UP

मेरठ(www.arya-tv.com) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अपार चैंबर में किसान महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की।

इसमें जिला, महानगर, विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभाजीत सिंह जी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जाकर केजरीवाल मॉडल को समझाएं और महापंचायत में पहुंचने का आह्वान करें।

सभाजीत सिंह ने कहा कि किसान महापंचायत बाईपास स्थित संस्कृति रिसॉर्ट में होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। इससे जनता में अविश्वास बढ़ रहा है। वहीं, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सुरक्षा के मामले में केजरीवाल सरकार का मॉडल श्रेष्ठ है।

इसीलिए लोग प्रदेश में भी केजरीवाल मॉडल को ही लागू कराना चाहते हैं। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा कि किसानों के साथ जितनी तानाशाही इस बार हो रही है। इतनी कभी नहीं हुई है। इसलिए सारे किसान एकजुट हो रहे हैं।