(www.arya-tv.com)अशियाना में ABVP के संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आशियाना में नगर ईकाई की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी। इसी क्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं ABVP के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डाॅ.) गोविन्द जी पाण्डेय और लखनऊ महानगर के संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव की उपस्थिति में आशियाना के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी। जिसमें लोहिया विधि विवि के डाॅ. मनोज कुमार को अध्यक्ष और अनुराग को नगर मंत्री घोषित किया गया। साथ ही डाॅ.राजर्षि शुक्ला, डाॅ.शरद सोनकर, डाॅ.अजय शुक्ला व डाॅ. दीपा राज को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। अन्य पदाधिकारियों में रोचक श्रीवास्तव, सुप्रिया शुक्ला, लोकेन्द्र तिवारी, अभिनन्दन, शुभम यादव को नगर सहमंत्री का प्रभार दिया गया है।

नगर विश्वविद्यालय कार्य संयोजन के रूप में रूपेेश बाजपेई को पदभार दिया गया है। शांतुल्य शुक्ला और रणंजय शुक्ला को नगर एसएफडी का कार्यभार दिया गया है। नगर कला मंच प्रमुख के रूप में राशि मिश्रा और नगर खेल आयाम प्रमुख में रिदम सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है। ई-एबीवीपी प्रमुख के रूप में अभिषेक मिश्रा और नगर खेल सह संयोजक के रूप में धीरेन्द्र तिवारी को जिम्मेदारी दी गयी है। नगर एएफडी सह प्रमुख के तौर पर वैभव सोनी और मनीष पांडे को जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही राघवेन्द्र चौहान को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया है।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि ABVP पूरे भारत के छात्रों को सबसे बड़ा संगठन है जो छात्रों के हितों में काम कर रहा है। सभी पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गयी है वह पूरी निष्ठा के संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करगेें। साथ ही प्रो. गोविन्द जी पाण्डेय ने कहा कि एबीवीपी संस्कारों वाला संगठन है जिसका कार्य भारत की संस्कृति, सामाजिक मूल्यों की रक्षा और सुरक्षा करना है।