कानपुर (www.arya-tv.com) जिला तीरंदाजी संघ द्वारा शहर में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की मंशा से 10 दिवसीय निशुल्क तीरंदाजी विंटर कैंप का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवसके अवसर पर शुरू हुआ है इस काम का समापन पांच फरवरी को किया जाएगा। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि निशुल्क विंटर कैंप किदवई नगर स्थित घनश्यामदास शिवकुमार नागरिक हायर सेकेंडरी स्कूल में चलाया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों की देखरेख में 6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों को तीरंदाजी का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 3 घंटे खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां और तीरंदाजी खेल में निपुणता के लिए अभ्यास कराया जा रहा है। ताकि शहर से तीरंदाजी खेल में होनहार खिलाड़ी निकले जो भविष्य में शहर का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि तीरंदाजी को संदीप कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे इस कैंप में प्रतिदिन विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं।