(www.arya-tv.com) गेम (Game) को लेकर क्रेज़ अक्सर बच्चों में ज़्यादा दिखाई देता है, लेकिन गेम की दीवानगी में किसी बच्चे का लाखों खर्च करना हैरान कर देता है। ऐसा ही एक मामला USA में सामने आया है, जहां 6 साल के एक बच्चे ने अपनी मां के करीब 12 लाख रुपये खर्च कर दिए। Wilton Connecticut (USA) में जॉर्ज जॉनसन नाम के एक बच्चे ने Apple ipad के अपने फेवरेट वीडियो गेम ‘Sonic Forces’ को खरीदने के लिए अपने मां के क्रेडिट कार्ड से करीब 16,000$। (लगभग 11.80 लाख) खर्च कर दिए द न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 6 साल के इस बच्चे ने अपने गेम के लिए बूस्टर खरीदा, जिसमें सबसे पहले Red Rings (1.99$) और फिर Gold Rings (99.99$) खरीदी। इन बूस्टर पर हर बार हज़ारों डॉलर खर्च करने पर प्लेयर को नए कैरेक्टर और ज़्यादा स्पीड मिलती है।
6 साल के इस बच्चे ने ये खरीदारी जुलाई महीने में की थी, और Johnson (बच्चे की मां) को 9 जुलाई को इसका चला। उस समय जॉनसन ने अपने क्रेडिट कार्ड में 25 चार्ज मिले, जिसकी कुल कीमत 2,500$ (करीब 1,80,000 रुपये) थी. मां ने पाया कि ऐपल और PayPal द्वारा काफी बड़ी रकम निकाली गई है। पहले उन्हें लगा कि ये किसी तरह का फ्रॉड हुआ है, जिसके बाद उन्होंने बैंक को कॉन्टैक्ट किया।
