दिवाली पर रिद्धिमा को आई पिता ऋषि कपूर की याद, पुरानी तस्वीर शेयर की

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने 31 अप्रैल को अपने परिवार, फैंस और इंडस्ट्री को छोड़ दुनिया से विदा ले चुके हैं। एक्टर की बेटी रिद्धिमा कपूर उनके बेहद करीब थीं जिसके चलते वो लगातार अपने पिता की कुछ यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दीपावली के खास मौके पर जहां एक तरफ पूरा देश जश्न मना रहा है वहीं दूसरी तरफ रिद्धिमा को अपने पिता ऋषि कपूर की गैरमौजूदगी सता रही है।

रिद्धिमा कपूर साहनी पिता की मौत के बाद से ही मां नीतू कपूर और भाई रणबीर के साथ मुंबई में रह रही थीं। दिवाली से महज कुछ ही दिनों पहले ही रिद्धिमा अपने घर दिल्ली लौटी हैं। इस साल दिवाली के मौके पर पिता के ना रहने पर रिद्धिमा ने उनकी याद में पिछले साल के दिवाली सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ रिद्धिमा लिखती हैं, ‘पिछले साल की यादें। दिवाली 2019। मिस यू पापा’।